शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Dussehra Vijay Muhurat

dussehra 2019 : विजयादशमी पर 'विजय मुहूर्त' में करें शस्त्र पूजन, पढ़ें पौराणिक महत्व

dussehra 2019 : विजयादशमी पर 'विजय मुहूर्त' में करें शस्त्र पूजन, पढ़ें पौराणिक महत्व - Dussehra Vijay Muhurat
रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण को हराने के लिए युद्ध का प्रारंभ एक विशेष मुहूर्त में किया था। महाभारत में भी विजय मुहूर्त का उल्लेख है। कहते हैं कि इसी मुहूर्त में शमी नामक पेड़ ने अर्जुन के गाण्डीव नामक धनुष का रूप लिया था।
 
विजय मुहूर्त : इस समय कोई भी पूजा या कार्य करने से अच्छा परिणाम प्राप्त होता है। इस पूजा में मां जगदंबा का अपराजिता स्तोत्र करना बड़ा ही पवित्र माना जाता है।
 
यही वजह है कि क्षत्रिय, योद्धा एवं सैनिक इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं। यह पूजा आयुध/शस्त्र पूजा के रूप में भी जानी जाती है। वे इस दिन शमी पूजन भी करते हैं।