शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Hindi Poem on diwali

Hindi Poem on Deepawali : इस बार की दीपावली कुछ अधिक ही सुनहरी होगी

Hindi Poem on Deepawali : इस बार की दीपावली कुछ अधिक ही सुनहरी होगी - Hindi Poem on diwali
- डॉ. रामकृष्ण सिंगी 
 
इस बार की दीपावली कुछ अधिक ही सुनहरी होगी।
अनुगुंजित 370/राफेल / राममंदिर की सफलताओं की स्वर लहरी होगी ।। 1 ।।
 
देश की अर्थव्यवस्था लेने लगेगी नई करवटें।  
नये उद्यमों की गलियां अनेक नये साहसियों से भरी होगी ।। 2 ।।
 
शासन की नीतियों और उपक्रमियों के उत्साह से।  
हमारे विकास की गति उत्तरोत्तर निखरी होगी ।। 3 ।।
 
निवेशकों की उत्साही निवेशक पहलों से, देखिएगा।  
सेंसेक्स की अंक-गणना कहीं चालीस के पार जा ठहरी होगी ।। 4  ।।
 
'इसरो' करेगा कई सफल योजनाओं का सूत्रपात।  
हमारी वैज्ञानिक क्षमताओं की उन्नत राष्ट्रों से बराबरी होगी  ।। 5 ।।
 
आतंकी ताकतें चाहे गुर्राती रहें ऊपर से।  
अंदर से वे सभी बेहद डरी-डरी होंगी।। 6 ।।
 
पड़ोसी देशों और महाशक्तियों से मधुर संबंधों के यों बनते , 
सफल कूटनीति की पताका हमारी विश्वाकाश में फहरी होगी ।। 7 ।।
 
दीप-ज्योति के प्रकाश और मां लक्ष्मी की कृपा की किरणें , 
जन-जन की आकांक्षाओं पर वरदान बन उतरी होगी  ।। 8 ।।
 
इस बार की दीपावली कुछ अधिक ही सुनहरी होगी।
ये भी पढ़ें
diwali and health : दीपावली पर सावधान रहें अस्थमा के मरीज, जानें 5 टिप्स