शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. 2020 diwali muhurat

दीपावली पूजन मुहूर्त 2020 : स्थिर लग्न में करें लक्ष्मी जी की पूजा, ठहर जाएंगी मां घर में

दीपावली पूजन मुहूर्त 2020 : स्थिर लग्न में करें लक्ष्मी जी की पूजा, ठहर जाएंगी मां घर में - 2020 diwali muhurat
Diwali Puja Muhurat
 
महालक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में अति उत्तम रहता है। इससे स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक व कुंभ स्थिर लग्न होती है। इस वर्ष के स्थिर लग्न मुहूर्त निम्न है-
 
स्थिर लग्नानुसार-
 
प्रात:काल- 7.12 से 9.29 तक (वृश्चिक लग्न)
 
अपराह्न- 1.19 से 2.50 तक (कुंभ लग्न)
 
सायंकाल- 5.54 से 7.50 तक (वृषभ लग्न)
 
मध्यरात्रि- 12.22 से 2.39 तक (सिंह लग्न)

चौघड़िया अनुसार-
 
दिवसकालीन-
 
प्रात:- 7.55 से 9.18 (शुभ)
 
मध्याह्न- 1.00 से 2.49 (लाभ)
 
मध्याह्न- 2.49 से 4.11 (अमृत)
 
सायंकालीन-
 
सायं- 5.34 से 7.12 बजे तक (लाभ)
 
सायं- 8.49 से 10.26 बजे तक (शुभ)
 
रात्रि- 10.26 से 12.00 तक (अमृत)

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त-
 
प्रात:- 7.55 से 9.18 तक
 
सायं- 5.54 से 7.12 तक
 
मध्याह्न- 1.19 से 2.50 तक

कब क्या करें?-
 
स्नान- प्रातःकाल
 
देवपूजन- स्नान के उपरांत
 
पितर पूजन- दोपहर
 
ब्राह्मण भोजन- दोपहर
 
महालक्ष्मी पूजन- प्रदोषकाल में
 
दीपदान- प्रदोषकाल में
 
मशाल दर्शन- सायंकाल
 
दीपमाला प्रज्वलन- सायंकाल

पूजन सामग्री- रोली, मौली, पान, सुपारी, अक्षत, धूप, घी का दीपक, तेल का दीपक, खील, बताशे, श्रीयंत्र, शंख (दक्षिणावर्ती हो तो अतिउत्तम), घंटी, चंदन, जलपात्र, कलश, लक्ष्मी-गणेश-सरस्वतीजी का चित्र या विग्रह) पंचामृत, गंगाजल, सिन्दूर, नैवेद्य, इत्र, जनेऊ, श्वेतार्क पुष्प, कमल का पुष्प, वस्त्र, कुमकुम, पुष्पमाला, फल, कर्पूर, नारियल, इलायची, दूर्वा।
 
बाईं ओर रखें-
 
जलपात्र, घंटी, धूप, तेल का दीपक।
 
दाईं ओर रखें-
 
घी का दीपक, जल से भरा शंख।
 
सामने रखें-
 
चंदन, रोली, पुष्प, अक्षत व नैवेद्य।
 
तत्पश्चात विधिवत पूजन करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]

ये भी पढ़ें
धनतेरस 2020: 12 राशियों के 12 उपाय, धन की करेंगे झमाझम बरसात