शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. दिल्ली हिंसा
  4. Delhi Violence Live updates
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (22:29 IST)

Delhi Violence Live updates : दिल्ली हिंसा में अब तक 38 की मौत, ताहिर हुसैन के खिलाफ FIR

Delhi Violence Live updates : दिल्ली हिंसा में अब तक 38 की मौत, ताहिर हुसैन के खिलाफ FIR - Delhi Violence Live updates
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा पर हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई होनी है। बुधवार रात किसी भी जगह से हिंसा की कोई खबर नहीं आई। खबरों के मुताबिक अब तक दिल्ली हिंसा में करीब 38 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा फैलाने को लेकर 18 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है और 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पेश है पल-पल का अपडेट- 

- अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, MHA ने कहा- पिछले 36 घंटों में सुधरे हालात।
- बैठक में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, दिल्ली पुलिस आयुक्त, विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) उपस्थित रहे। - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और उपद्रवियों और शरारती तत्वों की बातों में न आएं और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वालों से दूर रहें।
- आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन की प्राथमिक सदस्यता रद्द की। 
- उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई।
- दयालपुर पुलिस स्टेशन में आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज।
- दिल्ली हिंसा से जुड़े मामलों के जांच के लिए एसआईटी का गठन। 
- पुलिस ने आप पार्षद ताहिर हुसैन से जुड़ी नार्थ दिल्ली के खुजरी खास एरिया स्थित एक फैक्ट्री को किया सील।
- पुलिस ने ताहिर हुसैन के घर को भी किया सील।  
- दिल्ली पुलिस का बयान, अब तक 48 FIR दर्ज, आज हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई।
 
- केजरीवाल ने कहा, हिंसा से किसी को फायदा नहीं। प्राइवेट अस्पतालों में घायलों का मुफ्त इलाज। कल से हिंसा की घटनाएं कम हुई। 
- फरिश्ते स्कीम दिल्ली दंगों के लिए भी लागू। 
- उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा। नाबालिग मृतकों के लिए 5 लाख का मुआवजा। जिनके घर जले, उन्हें 5 लाख का मुआवजा। दिव्यांगों को 5 लाख का मुआवजा, हिंसा में अनाथ होने वाले बच्चों को 3-3 लाख का मुआवजा। मामूली घायलों को 20 हजार का मुआवजा।
- ताहिर हुसैन से संबंधित सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि उकसानों वालों पर सख्त कार्रवाई हो। दोषी को जेल में डालो, राजनीति मत करो। 
 
- मेहता ने यह भी कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है और इसलिए इसे मामले में पक्षकार बनाया जाए।
- सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा मामले में 48 एफआईआर दर्ज। स्थिति सामान्य होने तक न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
- सीबीएसई ने हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 28, 29 फरवरी को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं।
- दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली में हिंसा के मामलों में गिरफ्तार किए गए सभी 106 लोग स्थानीय हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि उन्हें बाहरी लोगों की तस्वीरें भी मिली हैं। उन्हें पहचानने की कोशिशें की जा रही हैं।
- भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडिटो ट्‍वीट किया। वीडियो को लेकर ‍कपिल मिश्रा ने दावा किया कि इसमें अंकित शर्मा के शव को नाले में फेंका जा रहा है। 
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री कैलाश गहलोत तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए। प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित करने का फैसला किया गया।
 
- संजय सिंह ने कहा- ताहिर हुसैन इस मामले में अपना बयान दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पुलिस तथा मीडिया को हिंसा के दौरान उनके घर में भीड़ के घुस आने की पूरी जानकारी दी थी।उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी। पुलिस आठ घंटे बाद पहुंची और उन्हें तथा उनके परिवार को उनके घर से बचाया।
-  राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी पहले दिन से ही कह रही है कि दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पार्टी या धर्म का हो, के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- सोनिया गांधी ने कहा कि जरूरी कदम नहीं उठाने से भड़की हिंसा। अपनी शक्ति का उपयोग करें राष्ट्रपति। केंद्र सरकार हिंसा पर मूक बनी रही।
- दिल्ली हिंसा को लेकर सोनिया गांधी ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।
- मनमोहन सिंह ने कहा- राजधर्म की रक्षा करें राष्ट्रपति। 
- 10 से 15 रुपए लीटर महंगा महंगा मिल रहा है दूध।  
- हिंसा के बाद रोजमर्रा सामानों की परेशानी। 
- लग रहा है महंगाई का झटका। 
- दिल्ली हिंसा से परेशान जनता। 
- मौजपुर, जाफराबाद, सीलमपुर, बाबरपुर भारी सुरक्षा।
- दिल्ली हिंसा में 34 लोगों की मौत, 7 घायलों ने दम तोड़ा
- मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ को सौंप दिया गया था मामला।
- राष्ट्रपति भवन से जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
- बुधवार को जज मुरलीधर सुनवाई को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया था।
- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कर दिया गया एस मुरलीधर का तबादला।
- सुनवाई में जज मुरलीधर ने पुलिस को लगाई थी फटकार।
- दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले हाईकोर्ट जज एस मुरलीधर का तबादला।
- मौजपुर में रात में पुलिस और सीआरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च।
- दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
- दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- भड़काऊ भाषण देने पर होगी कार्रवाई।
- दिल्ली हाईकोर्ट आज फिर करेगा सुनवाई। 
-दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रपति को सौंपेगी ज्ञापन।
ये भी पढ़ें
Delhi Violence : दंगाइयों ने पति को पीटा, घर को लगाई आग, जन्मा 'चमत्कारी बच्चा'