शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Delhi elections : Only one exit poll says bjp has some hopes in Delhi
Written By
Last Updated : रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (16:11 IST)

Exit Poll : यह एग्जिट पोल जगा रहा है भाजपा के लिए उम्मीदें

Exit Poll : यह एग्जिट पोल जगा रहा है भाजपा के लिए उम्मीदें - Delhi elections : Only one exit poll says bjp has some hopes in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ और 11 फरवरी को यह भी तय हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी। चुनाव के बाद आए तमाम एग्जिट पोल दिल्ली में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक एग्जिट पोल भाजपा को 26 सीटें दे रहा है। केवल यही एक ऐसा एग्जिट पोल है जो भाजपा के लिए कुछ उम्मीदें जता रहा है।
 
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भाजपा को 23 से 26 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि यहां भी आप को 47 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। इस एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाएगी। 
 
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 विधायक चाहिए। यहां भाजपा बहुमत से 10 सीट दूर है। एग्जिट पोल और वास्तविक परिणामों में कुछ सीटों का अंतर आता ही है। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि वह किसी तरह बहुमत के करीब तो पहुंच ही जाएगी।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारे ट्वीट को संभाल के रख लीजिए, सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल. मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा. बीजेपी दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनायेगी . कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे'।
 
मनोज तिवारी ही नहीं लगभग सभी भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि दिल्ली में पार्टी 45 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना लेगी। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा यहां सरकार बनाने में सफल होती है या नतीजे भी एग्जिट पोल के करीब होंगे।