मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Arvind Kejriwal, EVM, Delhi Assembly Elections 2020
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (20:41 IST)

अरविंद केजरीवाल बोले- 8 फरवरी को EVM का बटन ही कर देना खराब

अरविंद केजरीवाल बोले- 8 फरवरी को EVM का बटन ही कर देना खराब - Arvind Kejriwal, EVM, Delhi Assembly Elections 2020
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में प्रचार को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा घमासान चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आप को जहां उम्मीद है कि दिल्ली की बागडोर फिर उसे मिलेगी, वहीं भाजपा और कांग्रेस अपने वजूद को वापस पाने में लगी हुई है।
 
इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा कि 8 फरवरी को ईवीएम पर बटन ऐसा दबाना कि उसे खराब ही कर देना।
 
केजरीवाल ने कहा कि एक बार फिर मौका मिला है राजनीति को बदलने का तो 8 फरवरी को सारे लोग जाना और झाड़ू पर बटन दबाना, इतना बटन दबाना, इतना बटन दबाना कि बटन ही खराब हो जाए। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है। 11 फरवरी वोटों की गिनती होगी।
 
केजरीवाल के इस बयान पर लोगों ने ट्‍विटर पर कटाक्ष भी किए हैं। वशंज भारद्वाज नाम के एक ट्‍विटर हैंडल ने लिखा है- 'अरे भाई एक काम करना, हथौड़ा लेकर मार देना, ना रहेगा बटन, ना होगा खराब।
 
Raowl नाम के एक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा है- इतनी जोर से बटन दबाना, जितनी जोर से इनके गाल पर दबाया था।' अंकित सिंह ठाकुर के ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया है- 'फिर ये पेंचकस लेकर इंजीनियर भारद्वाज को भेजेंगे ईवीएम सुधारने।'
ये भी पढ़ें
शनि-सूर्य का मिलन, मामूली उपाय कर बचें अशुभ घटनाओं से