गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Vision Document of BJP
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 फ़रवरी 2015 (12:50 IST)

दिल्ली भाजपा जारी करेगी विजन डॉक्यूमेंट

दिल्ली भाजपा जारी करेगी विजन डॉक्यूमेंट - Vision Document of BJP
नई दिल्‍ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाज) सोमवार को घोषणापत्र की जगह अपना दृष्टि पत्र (विजन डॉक्यूमेंट) जारी करेगी। भाजपा इसके जरि दिल्ली के विकास पर अपनी सोच जनता के सामने रखेगी।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह आज विजन डॉक्यूमेंट पेश कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा इस बार कोई घोषणापत्र जारी नहीं कर रही है। लिहाजा विजन डॉक्यूमेंट को ही मेनिफेस्टो के तौर पर देखा जा रहा है।
 
भाजपा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा करती है या नहीं इस पर सभी की नजरें होंगी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भाजपा के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, इसीलिए वो घोषणापत्र नहीं ला रही है।
 
गौरतलब है कि भाजपा की मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार किरण बेदी ने बीते दिनों दिल्ली को लेकर उनकी योजना पेश करने वाले दस्तावेज ‘विजन फॉर दिल्ली’ के तहत आवास, नागरिक संरचना और यातायात पर 20 सूत्री कार्यक्रम पेश किया था। (भाषा)