गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. BJP AAP
Written By
Last Modified: सोमवार, 2 फ़रवरी 2015 (13:28 IST)

आम आदमी पार्टी राष्ट्र विरोधी है-भाजपा

आम आदमी पार्टी राष्ट्र विरोधी है-भाजपा - BJP AAP
नई दिल्ली। आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह राष्ट्र विरोधी है। 
 
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा का एक भारत पर भरोसा है साथ ही उसकी सोच सबका साथ सबका विकास की है, जबकि आप की सोच राष्ट्र विरोधी है। 
उपद्रवी गो‍त्र मुद्दे पर गोयल ने कहा कि हमने विज्ञापन में जाति की बात नहीं की है, जबकि केजरीवाल ने उसे जाति विशेष से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आप चुनाव को धर्म और जाति से जोड़ने की साजिश रच रही है। हालांकि वह पहले भी राजनीति के आधार पर राजनीति कर चुकी है। 
 
भाजपा नेताओं ने कहा कि अराजकता तो आप डीएनए में ही शामिल है। एक अन्य सवाल के जवाब में उपाध्याय ने कहा कि बच्चों की कसम तो खुद केजरीवाल ने ही खाई थी। इसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।