• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Aam Aadmi Party, Krishna Nagar
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 फ़रवरी 2015 (11:06 IST)

आप को वोट नहीं दिया तो बम गिरा देंगे...

Aam Aadmi Party
कृष्णा नगर में पहुंची किरण बेदी से लोगों ने शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उन पर 'आप' पार्टी को वोट देने के लिए दबाव बनाया है। लोगों के मुताबिक उन्हें पैसा देकर वोट डालने के लिए कहा जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें आप पार्टी से जुड़े हुए लोगों ने 'आप' को वोट न देने पर बम डालने की धमकी दी है। 





किरण बेदी ने कहा, हम ठोस जीत की ओर बढ़ रहे हैं। लोगों को शराब और तीन-तीन सौ रुपए दे रहे हैं। बच्चियां ये कह रही हैं, क्या इनकी कीमत 300 रुपए है?
 
कृष्णानगर के सफेदा बस्ती इलाके के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। लोगों ने आप पर धमकाने का भी आरोप लगाया। किरण बेदी के पहुंचने पर की शिकायत। लोगों के बीच एक शख्स ने तो यहां तक कहा कि हमें धमकी दी गई है कि यदि आपने आप को वोट नहीं डाला तो बम गिरा देंगे।

 किरण ने कहा कि मैं कार्य के प्रति समर्पण के लिए आईं हूं मान या अपमान के लिए नहीं। भाजपा की मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण ने कहा कि मैं बिना थके काम कर सकती हूं। किरण बेदी अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर पहुंची। किरण ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा समाज की सुरक्षा और देश की सुरक्षा है। किरण ने कहा कि आज कामयाबी का दिन है।