शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. »
  3. विचार-मंथन
  4. »
  5. विचार-मंथन
Written By ND

सुगंध के लिए मासूम पशुओं की हत्या

सुगंध के लिए मासूम पशुओं की हत्या -
- मेनका गाँधी
व्हेल की आँत से निकाले जाने वाले एक मूल्यवान अवयव एम्बरग्रिस का उपयोग परफ्यूम में एक चिपकाने वाले के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह सभी परफ्यूम पदार्थों में से सबसे देर में उड़ता है। वास्तव में यह स्पर्म व्हेल द्वारा अपने भोजन को पचाए जाने के लिए छोड़ी जाने वाली पित्त है। गोबर की तरह दिखने वाला एक पदार्थ जिसके लिए परफ्यूम बनाने वाली कंपनियाँ दावा करती हैं कि यह उनके द्वारा उल्टी से बाहर निकाल दिया जाता है और पानी पर तैरता रहता है, जब तक कि इसे मछुआरे द्वारा इकट्ठा न कर लिया जाए या यह जमीन पर न पहुँच जाए।

यह पूर्णतः असत्य है। परफ्यूम उद्योग चलाने वाला कोई व्यक्ति जिसे इस पदार्थ
  अमेरिका में परफ्यूम कंपनियों को यह पदार्थ होने वाले परफ्यूम को खरीदने अथवा बेचने की अनुमति नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में भी इसे प्रतिबंधित कर दिया है      
के कई टनों की आवश्यकता होती है, वह समुद्र के किनारों पर जाने वाले भाग्यशाली लोगों को व्हेल की उल्टी में मिलने वाले टुकड़ों की प्रतीक्षा नहीं करेगा। वस्तुतः इसे स्पर्म व्हेल की हत्या करके प्राप्त किया जाता है, जिसे वर्ष 1977 से समूचे विश्व द्वारा प्रतिबंधित किया गया है, किंतु अभी भी नार्वे तथा जापान द्वारा किया जा रहा है।

जहाफ्रांइन देशों द्वारा व्हेल की हत्या किए जाने की निंदा करता है, वहीं विश्व में फ्रांस के पास ही ऐसी सुविधा है, जहाँ एम्बरग्रिस का प्रसंस्करण होता है और यह इन दो देशों से इसे खरीदता है। माँग प्रति वर्ष 4 टन की है। एम्बरग्रिस अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया में व्यापार हेतु प्रतिबंधित है, परंतु योरपियाई परफ्यूम बनाने वाले यह बहाना बनाकर बच जाते हैं कि या तो एम्बरग्रिस काफी पुरानी है (जब मैंने भारत में हाथी दाँत के व्यापार को प्रतिबंधित किया तो कई हाथी दाँत के व्यापारी यह दावा करते थे कि वे उन मैमथ हाथियों के दाँतों को बेच रहे थे, जिनकी मृत्यु दो मिलियन वर्ष पहले हुई थी और विचित्र यह था कि उनके दाँतों को साइबेरिया में खोदा गया था।) अथवा इसे वनवाटु अथवा फॉकलैंड द्वीप जैसे दूरदराज के द्वीपों में पाया गया है। वस्तुतः व्यापार की जाने वाली 96 प्रतिशत एम्बरग्रिस स्पर्म व्हेल से आती है और केवल 4 प्रतिशत ही तटों पर बहकर आती है।

कुछ ऐसी फ्रेंच कंपनियाँ हैं जो समूचे विश्व में एम्बरग्रिस का व्यापार करती हैं। यद्यपि इस पशु उत्पाद का व्यापार कड़ाई से प्रतिबंधित है। यह साइटीस (सीआईटीईएस) के परिशिष्ट 1 में सूचीबद्ध है जो कि विशिष्ट रूप से वनजीवों से प्राप्त हुए उत्पादों का वाणिज्यिक प्रयोजनों से व्यापार करने को प्रतिबंधित करता है। इस प्रकार यदि किसी को तट पर एम्बरग्रिस मिल भी जाए तो वह कानूनी रूप से उसे बेच पाने में असमर्थ है। स्पर्म व्हेल को वर्ष 1970 में एक संकटापन्न प्रजाति घोषित किया गया था।

अमेरिका में 1973 में एन्डेन्जर्ड स्पीशिस एक्ट पारित होने के पश्चात स्पर्म
  कस्तूरी मृग परफ्यूम व्यापार का एक अन्य शिकार है। यह अत्यधिक संकटापन्न है। जिस दर से इसका अवैध शिकार किया जा रहा है, यह लगभग 5 वर्षों में समाप्त हो जाएगा      
व्हेल तथा उसके उत्पादकों को समेकित संरक्षण मिल गया था। यह अधिनियम कहता है कि अमेरिका के भीतर किसी संकटापन्न प्रजाति के किसी भाग अथवा उत्पाद को किसी भी प्रकार से रखना, बेचना, पहुँचाना, ले जाना, परिवहन करना अथवा पानी के जहाज या अन्य किसी तरीके से भेजना गैर-कानूनी है।

इसका अर्थ यह हुआ कि अमेरिका में परफ्यूम कंपनियों को यह पदार्थ होने वाले परफ्यूम को खरीदने अथवा बेचने की अनुमति नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में भी इसे प्रतिबंधित कर दिया है। वर्ष 1981 से योरपियाई यूनियन द्वारा स्पर्म तेल तथा अन्य स्पर्म व्हेल उत्पादों के आयात को प्रतिबंधित किया गया है।

तथापि अमेरिका में भी 'प्राकृतिक परफ्यूम' और 'एसोन्शियल ऑयल' बेचने वाली कंपनियों ने एम्बरग्रिस के उपयोग को जारी रखा है और इंटरनेट वेबसाइटें खुली आम इसे बेचती हैं। वे इस तर्क की अनदेखी करती हैं कि इस वस्तु हेतु माँग का अर्थ है कि अनैतिक शिकार करने वाले देश और अधिक व्हेलों की हत्या करते हैं। यह अनुमान लगाया गया है कि 1978 में ग्रीनपीस के 15,00,000 के अनुमान की तुलना में अब केवल 3,60,000 स्पर्म व्हेल ही शेष हैं।

कस्तूरी मृग परफ्यूम व्यापार का एक अन्य शिकार है। यह अत्यधिक संकटापन्न है। जिस दर से इसका अवैध शिकार किया जा रहा है, यह लगभग 5 वर्षों में समाप्त हो जाएगा।

यह बिना सींग, बड़े कानों और फैले हुए कैनाइन दाँतों वाला एक छोटा-सा
  सिंथेटिक्स तेल आसानी से उपलब्ध है जो पशुओं से तेल प्राप्त करने की आवश्यकता को खत्म करता है। परंतु परफ्यूम उद्योग नहीं बदलेगा जब तक कि आप उन्हें ऐसा करने के लिए बाध्य न करें। मैंने कभी भी परफ्यूम का उपयोग नहीं किया है। क्या आपको इसकी जरूरत है?      
हिरण होता है। दिन के समय वे जंगल में छुपे होते हैं। वे चरने के लिए शाम को ही बाहर आते हैं। वे अपने समूचे जीवनभर एक ही घर श्रृंखला में दंपत्ति के रूप में रहते हैं। नर हिरण में एक गंध वाली थैली होती है जो तब सक्रिय हो जाती है, जब वे लगभग दो वर्ष की आयु के होते हैं। यह थैली कस्तूरी नाम से एक पदार्थ को छोड़ती है जिसका उपयोग मृग अपने क्षेत्र को चिन्हित करने और मादाओं को आकर्षित करने के लिए करता है। प्रत्येक कस्तूरी का भार लगभग 15 ग्राम होता है। परफ्यूम उद्योग को इस छोटी कस्तूरी की आवश्यकता होती है।

प्रत्येक वर्ष लगभग 4,000 वयस्क नर हिरणों की हत्या की जाती है। केवल फ्रेंच परफ्यूम उद्योग ही विश्व की कस्तूरी के 15 प्रश का उपयोग करता है। सभी कस्तूरी मृग प्रजातियाँ वर्ष 1979 से अंतरराष्ट्रीय साइटीस समझौते से संरक्षित है। इसके बावजूद पिछले 10 वर्षों में एशिया के सभी जंगली जीवों की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी हुई है। 1986 में भारत में 30,000 थे और आज 3000 से कम हैं।

प्रत्येक नर हिरण के लिए तीन से पाँच कस्तूरी मृगों को पकड़ा तथा मारा जाता है। चूँकि एक किलोग्राम कस्तूरी प्राप्त करने के लिए औसत तौर पर पर्याप्त बड़े ग्लैंड वाले 40 नर हिरणों की आवश्यकता होती है, जिसका अर्थ हुआ कि लगभग 160 हिरणों की हत्या किया जाना है। अवैध शिकारी कस्तूरी मृग को पकड़ने के लिए स्टील के तारों का उपयोग करते हैं। वे सभी लिंग तथा आयु के कस्तूरी मृगों तथा अन्य प्रजातियों की हत्या करते हैं।

वे जीवित पशु को काटकर खोल देते हैं, उसकी कस्तूरी की थैली को निकालकर उसे दर्द से मरने के लिए छोड़ देते हैं। हिमालय में सैकड़ों जाल बिखरे पड़े हुए हैं। ज्यों-ज्यों उनकी संख्या कम होती है, उनके अवैध शिकार में वृद्धि होती है। चूँकि लगभग सभी बूढ़े नरों की हत्या की जा चुकी है, इसलिए युवा नरों की हत्या की जा रही है जिससे कस्तूरी का आकार छोटे से छोटा होता जा रहा है। जिसका अर्थ हुआ कि समान वजन के लिए और ज्यादा नरों की हत्या की जा रही है।

जब इन प्रजातियों का उपयोग नहीं भी किया जाता है तो भी आम परफ्यूम में सूअर तथा अन्य पशुओं की वसा का उपयोग किया जाता है। फ्रांस में परफ्यूम के सबसे बड़े केंद्र ग्रासे में पशुओं की ग्रीस की परत चढ़ाए हुए फूलों को शीशे की शीटों पर फैलाया जाता है। जब ग्रीस उनकी गंध को सोख लेती है तो फूलों को बदल दिया जाता है। आवश्यक तेल प्राप्त करने के लिए ग्रीस तथा वसा को एल्कॉहल में मिलाया जाता है। एल्कॉहल के साथ तेल का अनुपात यह निर्धारित करता है कि वह परफ्यूम, ओ द त्वाइलेट या कलोन बनेगा।

सिंथेटिक्स तेल आसानी से उपलब्ध है जो पशुओं से तेल प्राप्त करने की आवश्यकता को खत्म करता है। परंतु परफ्यूम उद्योग नहीं बदलेगा जब तक कि आप उन्हें ऐसा करने के लिए बाध्य न करें। मैंने कभी भी परफ्यूम का उपयोग नहीं किया है। क्या आपको इसकी जरूरत है?
(लेखिका सांसद एवं पर्यावरणविद् हैं)