1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Accused Rahul Meena had eaten chicken curry in a hotel after killing the IRS officer's daughter
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 (15:25 IST)

IRS की बेटी की हत्या के बाद होटल में चिकन करी खाई थी आरोपी राहुल मीणा ने, 1500 की जगह 2 हजार दिया किराया

Rahul Meena
दिल्‍ली में IRS की बेटी के मर्डर के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि IRS की 22 साल की बेटी की हत्या के बाद आरोपी राहुल मीणा द्वारका होटल गया था। यहां उसने 2 हजार रुपए में रूम बुक किया और सबसे पहले एक क्विक कॉमर्स ऐप के जरिए एक टी-शर्ट ऑर्डर की। इसके बाद उसके बाद चिकन करी और रोटियां ऑर्डर की।

पुलिस पूछताछ में राहुल मीणा ने बताया कि युवती की हत्या के बाद वह आस्था कुंज पार्क गया, जहां उसने लड़की का मोबाइल फोन कूड़ेदान में फेंका और फिर यहां से कैब के जरिए पालम रेलवे स्टेशन पहुंचा। ड्राइवर ने उससे 600 रुपए देने के लिए कहा। राहुल मीणा सुबह करीब 8.17 बजे पालम रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन उसकी ट्रेन मिस हो गई। इसके बाद वह ऑटो-रिक्शा के जरिए द्वारका के होटल पहुंचा, जहां उसने शाम साढ़े छह बजे तक 2000 रुपए में रूम बुक किया। उसने पुलिस को बताया कि कमरे का किराया 1500 था, लेकिन होटल स्टाफ ने उससे 500 ज्यादा मांगे क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था।

अलवर में रेप और मोबाइल चोरी : द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल मीणा के पास दो सिम वाला एक मोबाइल फोन था, जो उसने अलवर में पीड़िता के घर से उसका रेप करने के बाद चुराया था। वह फोन का इस्तेमाल वाई-फाई के जरिए कर रहा था और गुरुग्राम में रहने वाले अपने कजिन से लगातार इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए संपर्क में था। पुलिस को राहुल मीणा ने बताया कि उसका कजिन उसे इंस्टाग्राम पर इसलिए लगातार मैसेज भेज रहा था, क्योंकि वो अपने परिवार को बिना बताए दिल्ली आया था और इसलिए उसके परिवार वाले चिंतित थे। राहुल मीणा ने अपने कजिन को परिवार को यह आश्वस्त करने के लिए कहा कि वह ठीक है और रुपए वापस कर देगा। इसी दौरान साउथ ईस्ट दिल्ली जिले की पुलिस ने उसे दबोच लिया।

ऐसे गया था कमरे के अंदर : गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा (23) ने वारदात को अंजाम देने से पहले छत पर बने कमरे का दरवाजा खटखटाया था, जहां युवती पढ़ाई कर रही थी। पूछे जाने पर उसने युवती से कहा था कि उसके पिता (आईआरएस अधिकारी) ने उसके लिए कुछ भेजा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
एटीएस ने मेरठ के तुषार को किया गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आई, पिता बोले यदि बेटा दोषी है तो मिले फांसी