शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Peter Handskomb, world cup 2019
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (21:42 IST)

क्रिकेट विश्व कप : चोट के कारण शान मार्श विश्व कप से बाहर, हैंडस्कोंब को बुलावा

क्रिकेट विश्व कप : चोट के कारण शान मार्श विश्व कप से बाहर, हैंडस्कोंब को बुलावा - Peter Handskomb, world cup 2019
मैनचेस्टर। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मार्श हाथ में नेट अभ्यास के दौरान फ्रैक्चर के कारण आईसीसी विश्व कप से बाहर हो गए हैं जिनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर हैंडस्कोंब को टीम से जुड़ने के लिए बुलाया गया है।
 
गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में अभ्यास के दौरान नेट सत्र में पैट कमिंस की गेंद मार्श की कलाई पर लगी। मार्श से पहले इसी नेट पर अभ्यास के दौरान ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए थे, जो बाएं हाथ के गेंदबाज मिशेल स्टार्क की उछाल लेती गेंद को संभाल नहीं पाए। मैक्सवेल को दाएं हाथ में चोट लगी।
 
ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद मार्श फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मैक्सवेल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। हैंडस्कोंब इस साल भारत और पाकिस्तान के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन करने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गए थे।
 
लेंगर ने कहा कि यकीनन यह मार्श और टीम के लिए बुरी खबर है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान वे लाजवाब रहे हैं। हमने मार्श की जगह 15 सदस्यीय टीम में पीटर हैंडस्कोंब को बुलाया है। पीटर मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिहाज से एक उम्दा खिलाड़ी हैं। उसने भारत और यूएई के दौरे पर टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
 
लेंगर ने बताया कि ग्लेन की चोट गंभीर नहीं है लेकिन आने वाले दिनों नें उन पर निगाह रखी जाएगी। उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए वे ठीक हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ग्रूप मैच जीत कर अंक तालिका में शीर्ष पर रहना चाहेगी। (भाषा)