शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. EngvsNz World Cup 2019 final
Written By
Last Updated : रविवार, 14 जुलाई 2019 (10:01 IST)

आज मिलेगा नया विश्व चैम्पियन, 1979, 1987 और 1992 जैसी चूक करने से बचेगा इंग्लैंड

EngvsNz World Cup 2019 final। आज मिलेगा नया विश्व चैम्पियन, 1979, 1987 और 1992 जैसी चूक करने से बचेगा इंग्लैंड - EngvsNz World Cup 2019 final
लंदन। आज रविवार को क्रिकेट को एक नया विश्व चैम्पियन मिलेगा। क्रिकेट का जनक इंग्लैंड और हमेशा 'अंडरडॉग' मानी जाने वाली न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। इयोन मोर्गन की टीम का सफर भी उतार-चढ़ावभरा रहा, लेकिन यह जीत के तेवरों वाली टीम बनकर उभरी वह भी ऐसे समय में जब ब्रिटेन में क्रिकेट का मुफ्त प्रसारण नहीं होता है। इंग्लैंड के क्रिकेटर यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि 1979, 1987 और 1992 जैसी चूक दोबारा न हो पाए। दोपहर 3 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा।
 
जानी बेयरस्टा, जैसन राय, जो रूट, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे सितारों से सजी इंग्लैंड टीम लॉर्ड्स पर प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। पहली बार इंग्लैंड में किसी वनडे टीम ने अपने जबर्दस्त आक्रामक खेल से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीता है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के पास केन विलियमसन के रूप में कूल कप्तान है, जो समय-समय पर उनके लिए संकटमोचक भी साबित हुआ है। सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद उसके क्रिकेटर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
 
इंग्लैंड के फेमस फाइव यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि 1979, 1987 और 1992 के बाद अब वे खिताब से नहीं चूकने पाएंं। सबसे पहले 1979 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल खेला। इसके बाद 1987 में ईडन गार्डन पर फाइनल में एलन बॉर्डर की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें हराया। आखिरी बार 1992 में इमरान खान की पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड को हराया था।
ये भी पढ़ें
चंद्रयान-2 की उलटी गिनती शुरू, जानिए मिशन से जुड़ीं खास 10 बातें-