मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. World Coronavirus Update
Written By
Last Modified: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (12:35 IST)

COVID-19 in World : दुनियाभर में 8.07 करोड़ से अधिक लोग Corona से संक्रमित, 17 लाख से ज्‍यादा की मौत

COVID-19 in World : दुनियाभर में 8.07 करोड़ से अधिक लोग Corona से संक्रमित, 17 लाख से ज्‍यादा की मौत - World Coronavirus Update
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी से अब तक 17.64 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 8.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 8,07,51,164 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17 लाख 64 हजार 317 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 90 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 3,33,115 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख सात हजार से अधिक हो गई है जबकि 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 2.77 लाख रह गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,901 हो गई है।

ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 74.84 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि इस महामारी से 1,91,139 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 30.19 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि 54,080 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 26.16 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 62,867 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में 22.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 70,860 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 21.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,878 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 20.47 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 71,925 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 18.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,824 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 16.58 लाख लोग आ चुके हैं तथा 30,033 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 15.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,171 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.83 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 42,650 लोगों की मौत हो चुकी है।

मैक्सिको में कोरोना से अब तक 13.83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,22,426 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 12.57 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 27,118 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,693 लोगों की मौत हो गई है।


यूक्रेन में 10.56 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 18,472 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10.05 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 37,368 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 10.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,735 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

नीदरलैंड में कोरोना से 7.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,090 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 7.13 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 21,237 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 6.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,044 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से करीब 6.38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,200 लोगों की मौत हो चुकी है।

रोमानिया में कोरोना से करीब 6.15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,230 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से अब तक छह लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,443 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इराक में संक्रमितों की संख्या 5.91 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,780 तक पहुंच गया है।

कनाडा ने बांग्‍लादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है जहां अब तक 5.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 14,929 लोगों की मौत हुई है। बांग्‍लादेश में संक्रमितों की संख्या 5.09 लाख को पार कर गई है और 7,452 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,109 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.73 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,929 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,240 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 7,210 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसराइल में इस महामारी से 4.01 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,226 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में भी कोरोना से 3.96 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 8,279 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पुर्तगाल में कोरोना से 3.94 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6,619 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.62 लाख लोग प्रभावित हैं, जबकि 6,185 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 13,992, बोलीविया में 9098, मिस्र में 7405, चीन में 4771 और ग्वाटेमाला में 4768 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
Flashback 2020: ‘कोरोना वायरस’ जिसने बदल दिया ‘हिंदी साहित्‍य’ का मंच