गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. WHO needs fund for fight against covid-19
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (13:17 IST)

WHO को चाहिए कोरोनावायरस अभियान के लिए फंड

WHO को चाहिए कोरोनावायरस अभियान के लिए फंड - WHO needs fund for fight against covid-19
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के वैक्सीन तथा इसके उपचार के लिए चिकित्सा विज्ञान पद्धति के विकास के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में 'एक्सेस टू कोविड-19 टूल्स (एसीटी) एक्सिलेरेटर' नामक चलाए जा रहे वैश्विक अभियान के लिए जल्द से जल्द फंड जुटाने की अपील की है।
 
गुटेरेस ने गुरुवार को 'एक्सेस टू कोविड-19 टूल्स एक्सिलेरेटर' के शुभारंभ के अवसर पर विश्व समुदाय से अपील करते हुए कहा कि दुनिया को दोबारा पहले की तरह ही गतिशील, कार्यशील और समृद्ध बनाने के लिए हमें कोविड-19 जैसी वैश्विक समस्या का समाधान निकालना होगा, जिसके लिए बड़े पैमाने पर फंड की जरूरत है। 
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि अब तक इसके लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया जा चुका है,  जो कि इस अभियान के पहले चरण को शुरू करने के लिए काफी आवश्यक है, लेकिन इसे सफल बनाने के लिए हमें 35 अरब डॉलर की जरुरत है।
 
अगले तीन महीनों के भीतर इस वैश्विक अभियान के लिए 15 अरब डॉलर जुटाने होंगे जिससे वैक्सीन और उपचार पद्धति के विकास के लिए अनुसंधान कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। इसीलिए विश्व समुदाय को तुरंत इसमें अपना योगदान देना चाहिए।