गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Wedding guest brings Covid-19; bride, groom & 85 others quarantined
Written By
Last Modified: मंगलवार, 16 जून 2020 (17:23 IST)

शादी में रसोइया निकला Coronavirus पॉजिटिव, दूल्हा-दुल्हन सहित 86 लोग क्वारंटीन

शादी में रसोइया निकला Coronavirus पॉजिटिव, दूल्हा-दुल्हन सहित 86 लोग क्वारंटीन - Wedding guest brings Covid-19; bride, groom & 85 others quarantined
छतरपुर। छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर एक गांव में एक कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित व्यक्ति शादी समारोह में शामिल हो गया। उसके बाद दूल्हा-दुल्हन सहित कार्यक्रम में शामिल 86 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है।
 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हिमांशु चंद्र ने मंगलवार को  बताया कि संक्रमित व्यक्ति ने 14 जून को अपने परिचित की इस शादी में रसोइयों का सहयोग भी किया था। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति 3-4 दिन पहले हरियाणा के गुड़गांव से बड़ामलहरा तहसील अंतर्गत मदनीबार गांव आया था। उसी दिन उसका नमूना लिया गया था और उसे  घर पर ही क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था।
 
चंद्र ने बताया कि 14 जून को उसके संक्रमित होने की पुष्टि होने पर जब प्रशासन का  अमला उसके गांव पहुंचा तो वह घर से नदारद मिला।
 
उन्होंने कहा कि जब उसकी खोज की गई तो पता चला कि वह पास के ही बंधा चदौंली गांव  में शादी समारोह में शामिल होने गया है। इसके बाद प्रशासनिक अमला तुरंत उस गांव में  पहुंचा और देखा कि वह अपने एक परिचित की शादी में शामिल है। चंद्र ने बताया कि उसे 14 जून की रात को ही छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि शादी का कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए शादी नहीं रुकवाई गई। बल्कि दोनों  पक्षों के कुछ लोगों की मौजूदगी में शादी पूरी करवाई गई। उसके बाद दोनों पक्षों के 86  लोगों को ढूंढकर पंचायत में क्वारंटाइन में रखा गया है। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)
ये भी पढ़ें
India-china: भारत के ल‍िए क्‍यों जरूरी है गलवान घाटी?