शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. vice president venkaiah naidu has tested positive for covid19
Written By
Last Updated : मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (22:23 IST)

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए - vice president venkaiah naidu has tested positive for covid19
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंकैया नायडू होम आइसोलेशन में गए हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार उनमें लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा नायडू की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और वे सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

सिसोदिया कोरोना निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक सप्ताह आराम करने के परामर्श के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सिसोदिया 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और घर पर ही आइशोलेशन में थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बाद में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान डेंगू की शिकायत होने पर उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया और प्लाज्मा थेरेपी दी गई। सिसोदिया के कार्यालय की तरफ से आज दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उपमुख्यमंत्री को छुट्टी दे दी गई है और उन्हें एक सप्ताह घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।