गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Trump removes mask after returning to White House
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (07:21 IST)

अस्पताल से व्हाइट हाउस पहुंचते ही ट्रंप ने उतारा मास्क, जल्द शुरू कर सकते हैं चुनाव प्रचार

अस्पताल से व्हाइट हाउस पहुंचते ही ट्रंप ने उतारा मास्क, जल्द शुरू कर सकते हैं चुनाव प्रचार - Trump removes mask after returning to White House
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) से पीड़ित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस पहुंचते ही अपना मास्क उतार दिया। अब व्हाइट हाउस में ही होगा उनका कोरोना का इलाज।
 
कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद वो बीते 3 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। ट्रंप ने जल्द दोबारा चुनाव प्रचार शुरू करने की उम्मीद जताई।
 
हालांकि डॉ कॉनले ने बताया कि ट्रंप के ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के बाद उन्हें दो बार अतिरिक्त ऑक्सीज़न दी गई थी।
 
व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले ने कहा था कि ट्रंप की सेहत सुधर रही है और वो छुट्टी ले सकते हैं। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं लेकिन घर जाने के लिए सुरक्षित हैं।
 
डॉक्टर ने कहा कि बीते 24 घंटे से ट्रंप की सेहत में सुधार जारी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप घर लौटेंगे जहां उन्हें 24 घंटे विश्व स्तरीय मेडिकल केयर मिलती रहेगी।
 
ये भी पढ़ें
सावधान, आ रहा है प्लेन से भी बड़ा ऐस्टरॉइड, जानिए क्या है इसकी स्पीड