शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोनावायरस से संक्रमित
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (12:13 IST)

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोनावायरस से संक्रमित

Jayant Patil | महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोनावायरस से संक्रमित
मुंबई। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि उनका स्वास्थ्य सही है और वह उचित चिकित्सकीय सलाह ले रहे हैं।
'राष्ट्रवादी परिवार संवाद यात्रा' के तहत इस महीने की शुरुआत में राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने वाले पाटिल ने उनके संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने और स्वपृथकवास में जाने को कहा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि मैं कोरोनावायरस से संक्रमित हुआ हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मैं उचित मेडिकल सलाह ले रहा हूं और जल्दी ठीक होने की आशा है। मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना काम करता रहूंगा।
 
इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्रियों अनिल देशमुख, सतेज पाटिल और राजेन्द्र सिंगणे के भी कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। देशमुख को नागपुर के अस्पताल में इलाज के बाद 15 फरवरी को वहां से छुट्टी मिल गई है। पिछले साल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित दर्जनों मंत्री संक्रमित हुए थे। (भाषा)