शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. maharashtra reports 27126 new coronavirus cases in the last 24 hours
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 मार्च 2021 (20:15 IST)

महाराष्ट्र में फिर टूटा कोरोना के मामलों का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में सामने आए 27 हजार से अधिक नए केस

महाराष्ट्र में फिर टूटा कोरोना के मामलों का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में सामने आए 27 हजार से अधिक नए केस - maharashtra reports 27126 new coronavirus cases in the last 24 hours
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 27,126 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में कोरोना से 92 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार एक बार फिर सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और प्रदेश सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आदित्य ठाकरे ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन अब 31 मार्च तक लागू रहेगा। पहले यह 15 मार्च से 21 मार्च तक के लिए लगाया गया था। मुंबई के अलावा, नागपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 
 
महाराष्ट्र में कुल मामले : 24,49,147
कुल रिकवरी : 22,03,553
कोरोना से अब मौतें : 53,300
एक्टिव केस : 1,91,006
ये भी पढ़ें
MP : कोरोना के खिलाफ जंग, सड़क पर उतरे CM शिवराज