बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. madhuri dixit to organise virtual dance fest to help people amidst pandemic
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (00:16 IST)

लॉकडाउन के तनाव को कम करने के लिए ऑनलाइन नृत्य महोत्सव आयोजित करेंगी माधुरी दीक्षित

लॉकडाउन के तनाव को कम करने के लिए ऑनलाइन नृत्य महोत्सव आयोजित करेंगी माधुरी दीक्षित - madhuri dixit to organise virtual dance fest to help people amidst pandemic
मुंबई। बॉलीवुड माधुरी दीक्षित नेने लॉकडाउन के बीच लोगों का तनाव कम करने और नई नृत्य विधाएं सिखाने के लिए 2 दिवसीय ऑनलाइन नृत्य महोत्सव आयोजित करने के लिए तैयार हैं।
 
दीक्षित की नृत्य अकादमी 'डांस विद माधुरी' द्वारा आयोजित महोत्सव 29 अप्रैल यानी विश्व नृत्य दिवस पर शुरू होगा। 
 
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा कि 'एक अप्रैल से हमारे यूजर्स को सफलतापूर्वक नि:शुल्क विधाएं सिखाने के बाद हमने डीडब्ल्यूएम डांस फेस्टिवल के साथ अपने नृत्य समुदाय के लिए एक ऑनलाइन मंच तैयार किया है। दो दिन के इस मजेदार महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ नर्तक, कोरियोग्राफर और नृत्य जगत के विशेषज्ञों से सीखने को मिलेगा।'
 
महोत्सव में वरिष्ठ कोरियोग्राफर सरोज खान, फराह खान शिरकत करेंगी और माधुरी दीक्षित तथा पंडित बिरजू महाराज प्रस्तुति देंगे।
 
यह महोत्सव डांस विद माधुरी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगा, जिसमें इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और उनकी वेबसाइट शामिल है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इंदौर में 643 मरीजों में से 94 की Corona रिपोर्ट पॉजिटिव, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1466 पर पहुंचा