शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Lockdown extended in Tamilnadu upto 12 july
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (21:59 IST)

तमिलनाडु में लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ा, 50 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे रेस्तरां

तमिलनाडु में लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ा, 50 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे रेस्तरां - Lockdown extended in Tamilnadu upto 12 july
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को 12 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने प्रतिबंधों में कई तरह की ढील भी दी है।
 
राज्य में अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां खोलने की इजाजत दे दी गई है। इनमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ग्राहकों को भोजन सर्व किया जा सकेगा। 

सरकार ने 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मनोरंजन पार्क भी खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान मास्क पहनने के साथ ही सभी को कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी करना होगा।