मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. fir against folk singer 13 others for flouting coronavirus rules in mehsana
Written By
Last Modified: रविवार, 13 दिसंबर 2020 (17:10 IST)

COVID-19 : गुजरात में संगीत समारोह में उड़ी कोरोना के नियमों की धज्जियां, प्रसिद्ध गायिका पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

COVID-19 : गुजरात में संगीत समारोह में उड़ी कोरोना के नियमों की धज्जियां, प्रसिद्ध गायिका पर पुलिस ने दर्ज किया मामला - fir against folk singer 13 others for flouting coronavirus rules in mehsana
मेहसाणा। पुलिस ने गुजरात की एक लोकप्रिय गायिका और 13 अन्य पर मेहसाणा जिले में एक शादी समारोह के दौरान लाइव संगीत समारोह में कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि विसनगर तालुका में शुक्रवार को आयोजित इस समारोह के संबंध में 14 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार कर लिया गया। शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे।
 
विसनगर (तालुका) थाने के अधिकारी ने बताया कि गायिका को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समारोह के ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें कथित तौर पर बड़ी संख्या में लोगों को गायिका और अन्य के गीतों पर नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में लोग बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच की और पाया कि लोगों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। लोकगायिका समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन गायिका को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 1,204 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,26,508 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से अब तक 4,160 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
FPI ने शेयर बाजार में किया 1.4 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश