गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. covid like virus known as btsy2 has similarities to sars cov 2 lurking in bats
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 नवंबर 2022 (17:27 IST)

coronavirus के बाद चीन में नए वायरस की दस्तक, इंसानों में फैला तो मच जाएगी तबाही

coronavirus covid 19
भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामलों में राहत मिली है। हालांकि दुनिया के कई देश इसकी चपेट में है। कथित तौर पर दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन में कोरोना की रफ्तार थमी नहीं है। इस बीच वायरस को लेकर एक डराने वाली खबर सामने आई है।
 
खबरों के अनुसार वैज्ञानिकों को चीन के चमगादड़ में एक नया वायरस मिला है। बताया जा रहा है कि यह कोरोना जितना खतरनाक है। यह वायरस इंसानों में भी फैल सकता है।
 
ब्रिटिश अखबार मिरर की खबर के मुताबिक चीनी और ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने लाओस और म्यांमार की सीमा से सटे चीन के युन्नान प्रांत में 149 चमगादड़ों के सेंपल की जांच के दौरान इस वायरस का पता चला है।
 
जांच में सामने आया कि 5 ऐसे वायरस हैं जो इंसानों या पशुओं में बीमारी फैला सकता है। इनमें BtSY2 नाम का एक वायरस SARS-CoV-2 से जुड़ा हुआ है। ये वही वायरस है जिससे पूरे विश्व में कोविड-19 फैला था।
 
खबर के मुताबिक BtSY2 में स्पाइक प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी होता है, जो कोविड के समान मानव कोशिकाओं पर अटैक करता है। ये वायरस इंसानों को अपनी चपेट में ले सकता है।  युन्नान प्रांत में कई रोगजनक वायरस पहले ही पाए जा चुके हैं।
 
इनमें SARS-CoV-2 के करीबी शामिल हैं, जैसे बैट वायरस RaTG1313 और RpYN0614। SARS-CoV-2 को लेकर जांच में ये बातें सामने आई थीं कि यह चमगादड़ से मानव में आया था।
ये भी पढ़ें
Lamborghini ने भारत में उतारी 4.22 करोड़ की नई कार, 3.3 सेकंड्‍स में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार