शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. गूगल की सर्च, असिस्टेंट, मैप सेवाओं पर दिखेंगे Covid 19 जांच केंद्र
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 जून 2020 (14:39 IST)

गूगल की सर्च, असिस्टेंट, मैप सेवाओं पर दिखेंगे Covid 19 जांच केंद्र

Google search assistant | गूगल की सर्च, असिस्टेंट, मैप सेवाओं पर दिखेंगे Covid 19 जांच केंद्र
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को कहा उसने अपनी सर्च, असिस्टेंट और मैप सेवाओं पर निकटतम कोविड-19 जांच केंद्र का पता बताने की सुविधा शुरू की है।
 
गूगल ने एक बयान में कहा कि वह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और माईगव पोर्टल के साथ काम कर रही है। यह सेवा उपयोक्ताओं को अधिकृत कोविड-19 जांच केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि उसकी यह नई सुविधा अंग्रेजी के साथ-साथ 8 भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। इनमें हिन्दी, बंगला, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती शामिल हैं।
वर्तमान में गूगल ने देश के 300 से अधिक शहरों में 700 से ज्यादा कोविड-19 जांच केंद्रों की जानकारी अपने सर्च, असिस्टेंट और मैप पर जोड़ी है। (भाषा)