शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 25 June
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 जून 2021 (11:18 IST)

CoronaVirus India Update : भारत में लगातार तीसरे दिन 50000 से ज्यादा संक्रमित, 6.12 लाख एक्टिव मरीज

CoronaVirus India Update : भारत में लगातार तीसरे दिन 50000 से ज्यादा संक्रमित, 6.12 लाख एक्टिव मरीज - CoronaVirus India Update : 25 June
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 51,667 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,01,34,445 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 6.12 लाख हो गई। देश में पिछले 3 दिन से 50000 से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,329 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,93,310 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 6,12,868 हो गई। यह कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 14,189 की कमी आई है।
 
संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 43वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,91,28,267 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.66 प्रतिशत हो गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत है। यह पिछले 18 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।
 
मंत्रालय की ओर से सुबह सात बजे जारी किए गए आंकडों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 60.73 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए। अभी तक टीके की कुल 30.79 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 39,95,68,448 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,35,781 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।
ये भी पढ़ें
चीन ने भारत सीमा के पास तिब्बत में पहली बुलेट ट्रेन सेवा शुरू की