गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 15 january
Written By
Last Updated : शनिवार, 15 जनवरी 2022 (10:54 IST)

देश में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले, ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 6000 पार

देश में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले, ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 6000 पार - CoronaVirus India Update : 15 january
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है। इनमें कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 6041 मामले भी हैं। दैनिक संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 12.84 प्रतिशत है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 402 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,85,752 हो गई है। मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है जो 223 दिनों में सर्वाधिक है और कुल संक्रमितों का 3.85 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 94.83 प्रतिशत है।
 
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्‍ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से सामने आ रहे हैं। अब तक सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन मरीज भी महाराष्‍ट्र में ही मिले हैं।  
 
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
 
ये भी पढ़ें
रेलवे ने रद्द की 1 हजार से ज्यादा ट्रेनें, यात्रा से लिस्ट जरूर चेक कर लें