बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona virus का खौफ, मुंबई हवाई अड्डे पर 50,000 से अधिक यात्रियों की हुई जांच
Written By
Last Modified: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (08:06 IST)

Corona virus का खौफ, मुंबई हवाई अड्डे पर 50,000 से अधिक यात्रियों की हुई जांच

Corona virus | Corona virus का खौफ, मुंबई हवाई अड्डे पर 50,000 से अधिक यात्रियों की हुई जांच
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 18 जनवरी से अब तक कोरोना वायरस के लिए 50,000 से अधिक यात्रियों की जांच की जा चुकी है।
विभाग के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया से यहां पहुंचने वाले हवाई यात्रियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
 
इससे पहले विभाग 18 जनवरी से चीन, हांगकांग, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहा था। विभाग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक कुल 50,091 यात्रियों की जांच की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें
DelhiBurning : शाहरुख ने चलाई थी दिल्ली पुलिस पर गोली, 8 राउंड किए थे फायर