बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona cases rise in Burhanpur
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 मार्च 2021 (20:28 IST)

बुरहानपुर में कोरोना मामले बढ़ने से हड़कंप, हाट पर लगा प्रतिबंध

बुरहानपुर में कोरोना मामले बढ़ने से हड़कंप, हाट पर लगा प्रतिबंध - Corona cases rise in Burhanpur
बुरहानपुर। जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों से हड़कंप मच गया है। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाट बाजार पर पूर्णत: प्रतिबंध रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश 13 मार्च की रात 12 बजे से आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा।

बुरहानपुर में एक दिन में 24 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिसने 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र से आने वाले लोगों पर भी आरटीपीआर रिपोर्ट आवश्यक कर दी गई है।
ये भी पढ़ें
UP : योगी के मंत्री बोले- जल्द राममहल में तब्दील होगा ताजमहल