बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Case filed against Bollywood singer Kanika Kapoor
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (23:57 IST)

Corona infected बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Corona infected बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Case filed against Bollywood singer Kanika Kapoor
लखनऊ। कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाई गई बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के खिलाफ लापरवाही के आरोप में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
 
लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका के खिलाफ खतरनाक बीमारी फैलाने की संभावना वाली हरकत करने के मुख्य आरोप में भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत सरोजिनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि यह मुकदमा लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। कनिका के खिलाफ हजरतगंज और गोमती नगर थानों में दो और मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Corona Live Updates : इटली पर टूटा कोरोना का कहर, 1 दिन में 627 लोगों की मौत, आंकड़ा 4 हजार के पार