गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. BJP leader trivendra singh rawat on coronavirus
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 मई 2021 (11:05 IST)

भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के बिगड़े बोल, कोरोनावायरस एक जीवित जीव, उसे भी जीने का अधिकार, मच गया बवाल...

भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के बिगड़े बोल, कोरोनावायरस एक जीवित जीव, उसे भी जीने का अधिकार, मच गया बवाल... - BJP leader trivendra singh rawat on coronavirus
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को एक विवादास्पद बयान में कहा कि कोरोनावायरस एक जीवित जीव है, जिसे जीने का अधिकार है। रावत का वीडियो वायरल हो गया और इस पर बवाल मच गया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, 'दार्शनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कोरोनावायरस भी एक जीवित जीव है, बाकी लोगों की तरह इसे भी जीने का अधिकार है।

रावत ने कहा कि लेकिन हम (मनुष्य) खुद को सबसे बुद्धिमान समझते हैं और इसे खत्म करने के लिए तैयार हैं, इसलिए यह खुद को लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सुरक्षित रहने के लिए वायरस से आगे निकलने की जरूरत है।

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना एक प्राणी है।‘ - पूर्व CM एवं BJP नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत। फिर तो इसका आधार कार्ड/राशन कार्ड भी होगा?’

कांग्रेस नेता गौरव पंधी ने कहा कि ऐसे लोगों के बयानों से यह आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए कि हमारा देश आज दुनिया में सबसे ज्यादा मानवीय त्रासदी झेल रहा है।  
 
ये भी पढ़ें
बैंकिंग शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,650 अंक से नीचे आया