शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Air plane journey in Corona time
Written By
Last Updated : बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (15:31 IST)

एक दिन में 1121 उड़ानें, एक लाख 20 हजार से अधिक यात्री

एक दिन में 1121 उड़ानें, एक लाख 20 हजार से अधिक यात्री - Air plane journey in Corona time
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच हवाई यात्रा को लेकर यात्रियों का विश्वास बढ़ने से मंगलवार को 1100 से अधिक उड़ानों में एक लाख 20 हजार से अधिक  यात्रियों ने सफर किया जो नया रिकॉर्ड है।
 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 1 सितंबर को 1121 उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने  सफर किया। यह पूर्णबंदी के बाद का रिकॉर्ड है।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि नए शिखर की ओर! एक सितंबर को 1121 घरेलू उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह घरेलू परिचालन दुबारा शुरू  होने के बाद 101वां दिन था। गत 25 मई को 418 उड़ानों में 30,550 यात्रियों के साथ शुरुआत हुई थी।
ये भी पढ़ें
पूर्व राजनयिक हेली ने कहा- चीन ने दिया धोखा, अमेरिका जान रहा सच्चे मित्र कौन...