गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. African swine fever cases in Kerala
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (12:19 IST)

कोरोना के बाद अब केरल में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, सूअरों में हुई बीमारी की पुष्टि

कोरोना के बाद अब केरल में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, सूअरों में हुई बीमारी की पुष्टि - African swine fever cases in Kerala
तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के मानन्थावाद्य स्थित 2 पशुपालन केंद्रों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' (एएसएफ) के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में नमूनों की जांच के बाद जिले के 2 पशुपालन केंद्र के सूअरों में इस बीमारी की पुष्टि हुई।
 
पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक केंद्र में कई सूअरों की मौत के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। अधिकारी ने कहा कि अब उसके परिणाम में इस बुखार की पुष्टि हुई है। दूसरे केंद्र में 300 सूअरों को मारने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
 
राज्य ने इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार के आगाह करने के बाद जैव सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया था। केंद्र सरकार ने बताया था बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' के मामले सामने आए हैं। 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' बेहद संक्रामक और घातक बीमारी है।
ये भी पढ़ें
केजरीवाल की आबकारी नीति पर LG ने उठाए सवाल, CBI जांच की सिफारिश