बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 90 thousand corona test per 10 lakhs population per day in india
Written By
Last Modified: रविवार, 15 नवंबर 2020 (09:56 IST)

COVID-19 : देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत आंकड़ा 90 हजार के पार

COVID-19 : देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना जांच का औसत आंकड़ा 90 हजार के पार - 90 thousand corona test per 10 lakhs population per day in india
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्द पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 14 नवंबर को देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर औसत जांच का आंकड़ा 90 हजार को पार कर गया।
 
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 14 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 46 लाख 66 हजार 819 पर पहुंच गया है। इसमें 14 नवंबर को 8 लाख पांच हजार 589 जांच की गई। देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर औसतन जांच भी 90 हजार 254 पर पहुंच गई है।
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में उतरे हजारों लोग, अमेरिकी चुनाव में बाइडन की जीत पर उठाए सवाल