शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 50000 deaths from coronavirus in Maharashtra
Written By
Last Modified: रविवार, 10 जनवरी 2021 (10:38 IST)

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस ने ली 50 हजार से ज्यादा की जान, कोरोना से मौतों के मामले में बना विश्व का पहला प्रांत

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस ने ली 50 हजार से ज्यादा की जान, कोरोना से मौतों के मामले में बना विश्व का पहला प्रांत - 50000 deaths from coronavirus in Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस 50 हजार से ज्यादा मरीजों की जान ले चुका है और यह विश्व का पहला ऐसा राज्य है जहां वैश्विक महामारी कोविड-19 से इतनी अधिक मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा 39,471 मौत हो हुई हैं।
 
देश में इस जानलेवा वायरस का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र पर ही टूटा हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 57 और मरीजों की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई जिसे मिलाकर महामारी से मरने वाल़ों की कुल संख्या 50,027 पर पहुंच गई।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3581 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 2,401 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 19 लाख 65 हजार 556 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 18 लाख 61 हजार 400 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 54 हजार 129 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
विश्व में वायरस का सर्वाधिक प्रकोप अमेरिका में हुआ है जहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या दो करोड़ 21 लाख 29 हजार 231 पर पहुंच गई है और संक्रमण से तीन लाख 72 हजार 384 मरीजों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
देश में 21 दिन में कोरोना के 4.5 लाख नए मामले, अब तक 96.42% मरीज ठीक