शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 47 new patients of Kovid 19 in Maharashtra
Written By भाषा
Last Updated : शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (14:09 IST)

महाराष्ट्र में कोविड 19 के 47 नए मरीज, कुल संख्या 537 हुई

महाराष्ट्र में कोविड 19 के 47 नए मरीज, कुल संख्या 537 हुई - 47 new patients of Kovid 19 in Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र में 47 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या शनिवार को 537 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात तक ऐसे मरीजों की संख्या 490 थी। लोक स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पिछले 12 घंटों में 28 नए मरीज, मुंबई महानगर क्षेत्र (मुंबई छोड़कर) में 15, पुणे में 2 और अमरावती तथा पिंपरी चिंचवड़ में 1-1 नया मरीज सामने आया है। (भाषा)