गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 4 leader of raj thackeray party mns arrested for defying covid-19 curbs in mumbai
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (18:01 IST)

COVID-19 पाबंदियों के उल्लंघन पर MNS के 4 नेता गिरफ्तार, मास्क नहीं पहनने पर राज ठाकरे पर लगा जुर्माना

COVID-19 पाबंदियों के उल्लंघन पर MNS के 4 नेता गिरफ्तार, मास्क नहीं पहनने पर राज ठाकरे पर लगा जुर्माना - 4 leader of raj thackeray party mns arrested for defying covid-19 curbs in mumbai
मुबंई। देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र भी कोरोना संक्रमण के मामले में शीर्ष पर है। लेकिन लोग इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। जनता के लिए स्थानीय रेल सेवा बहाल करने की मांग को लेकर ट्रेन पर चढ़ने के एक दिन बाद राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव संदीप देशपांडे और पार्टी के तीन अन्य नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एमएनएस के नेता राज ठाकरे पर भी मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया गया।
मनसे के कुछ अन्य नेताओं ने सोमवार को अपने विरोध प्रदर्शन को ‘सविनय कायदेभंग’ नाम दिया और मध्य रेलवे के मार्ग पर शेलू और कर्जत स्टेशन के बीच स्थानीय ट्रेन में यात्रा की। कोरोनावायरस को देखते हुए मुंबई और उपनगरों में स्थानीय रेल सेवा इस समय केवल आवश्यक सेवा और सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है। मनसे के नेताओं ने आम नागरिकों के लिए रेल सेवा बहाल करने की मांग की।
अधिकारी ने कहा कि देशपांडे और एमएनएस के अन्य नेताओं को मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कर्जत जीआरपी में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन कानून, भारतीय रेलवे अधिनियम और महाराष्ट्र के कोविड-19 रोकथाम प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। 
 
राज ठाकरे पर लगा जुर्माना : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मांडवा में एक नौका पर बिना मास्क पहने बैठने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS ) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। खबरों के अनुसार शुक्रवार को राज के खिलाफ यह जुर्माना उस वक्त लगाया गया जब वह अपने परिवार के कुछ सदस्यों तथा मित्रों के साथ नौका पर सवार हुए थे। (इनपुट भाषा)
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,200 के नीचे बंद