शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. देश में Covid 19 के 21257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (10:52 IST)

देश में Covid 19 के 21257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत

coronavirus | देश में Covid 19 के 21257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 21,257 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,15,569 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,40,221 रह गई है जो 205 दिनों में सबसे कम है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से 271 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,127 हो गई है। संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 14वें दिन 30,000 से कम है।
 
आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,40,221 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.71 प्रतिशत है यानी मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.96 प्रतिशत दर्ज की गई जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
 
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,977 मामलों की कमी दर्ज की गई है। गुरुवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 13,85,706 नमूनों की जांच की गई जिससे अभी तक देश में जांच किए गए नमूनों की संख्या 58,00,43,190 हो गई है।
ये भी पढ़ें
RBI ने IMPS की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर की 5 लाख, जानिए मौद्रिक नीति की 10 खास बातें...