शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 119 indians on board coronavirus hit japan cruise land in new delhi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (10:30 IST)

जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेस से 119 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा Air India का विमान

जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेस से 119 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा Air India का विमान - 119 indians on board coronavirus hit japan cruise land in new delhi
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के भय के कारण जापान के तट पर कई दिनों से अलग खड़े ‘डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज़ पर सवार 119 भारतीयों और 5 विदेशी नागरिकों को लेकर ‘एयर इंडिया’ का विमान भारत पहुंचा।
 
‘एयर इंडिया’ का विशेष विमान जिन 5 विदेशी नागरिकों को लेकर वापस लौटा है, उनमें 2 श्रीलंकाई और नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के 1-1 नागरिक हैं।
 
इन सभी को मानेसर में भारतीय सेना द्वारा बनाए गए चिकित्सा केंद्र में 14 दिन तक अलग रखा जाएगा। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार विमान के चालक दल के 3 सदस्य विशेष विमान में सवार नहीं हुए।
 
जापान सरकार ने अलग करने की अवधि बढ़ा दी है और इस अवधि में वे क्रूज पर ही रहेंगे। यह फैसला उन्होंने अपनी मर्जी से लिया है।
 
जापान के क्रूज़ पर सवार 138 भारतीयों में से चालक दल के 16 भारतीय सदस्य के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। उनका जापान के तट पर बने चिकित्सा केंद्रों में इलाज चल रहा है।
 
‘डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज़ को 3 फरवरी को टोक्यो के पास योकोहामा बंदरगाह पर अलग खड़ा कर दिया था। इसमें कुल 3,711 लोग सवार थे।
 
दरअसल जापान ने यह कदम क्रूज से उतरे एक व्यक्ति के बाद में वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया था। यह व्यक्ति पिछले महीने हांगकांग गया था।
ये भी पढ़ें
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 11600 अंक के पास