शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  4. Annu Rani brace a bronze medal in javelin throw in commonwealth games
Written By
Last Updated : रविवार, 7 अगस्त 2022 (18:01 IST)

Commonwealth Games में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बनी अन्नू रानी

Commonwealth Games में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बनी अन्नू रानी - Annu Rani brace a bronze medal in javelin throw in commonwealth games
बर्मिंघम: अनु रानी ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश ही पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गयीं।
रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।

विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने 64.43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन मैकेंजी लिटिल 64.27 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहीं।
रानी से पहले राष्ट्रमंडल खेलों में काशीनाथ नायक और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।नायक ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में जबकि चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट में पदक जीते थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
CWG : बॉक्सिंग में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल, निखत जरीन ने जीता स्वर्ण पदक