गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. BJP candidate asking vote on Panja
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया
Last Modified: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (19:24 IST)

ऐसा भी होता है...उम्मीदवार भाजपा का, वोट पंजे के नाम पर

ऐसा भी होता है...उम्मीदवार भाजपा का, वोट पंजे के नाम पर - BJP candidate asking vote on Panja
भाजपा का उम्मीदवार यदि कांग्रेस के चुनाव चिह्न पंजे के नाम पर वोट मांगे तो आश्चर्य तो होगा ही। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में यह नजारा देखने को भी मिल रहा है। 
 
कोरिया जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर विचित्र मामला देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान तो हुए ही साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए। इस विधानसभा क्षेत्र से श्याम बिहारी जायसवाल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
 
दरअसल, क्षेत्र के एक गांव की दीवार पर भाजपा प्रत्याशी जायसवाल के नाम के साथ ही मतदाताओं से पंजा छाप पर वोट डालकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की गई है।
 
प्रचार के इस तरीके से लोग न सिर्फ हैरान हैं बल्कि असमंजस में भी हैं। अब यह लिखने वाले पेंटर की भूल है या फिर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है, यह तो जांच का विषय हो सकता है।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस का बड़ा आरोप, अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद, प्रधानमंत्री मोदी मांगें माफी