बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

शिवराजसिंह: गुरुदशा पुन: बनाएगी मुख्यमंत्री

शिवराजसिंह: गुरुदशा पुन: बनाएगी मुख्यमंत्री -
ND
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जन्म के समय सूर्य सिंह राशि पर विराजमान था। सिंह राशि पर सूर्य के रहने से जातक लोक विख्यात होता है। सूर्य के कारण ही ये सिंह (शिवराज) भी प्रसिद्ध हुए। चंद्रमा जिस स्थान पर विराजमान है उसके कारण शिवराज शत्रुओं से हमेशा दु:खी रहते हैं।

चंद्रमा की स्थिति की वजह से ही नेत्र कमजोर होते हैं। इसके प्रभाव के कारण ही शिवराज को चश्मा लगता है। जिस राशि पर चंद्र विराजमान हैं उसके प्रभाव के कारण आर्थिक संपन्नता रहती है। भौम की वजह से ऐश्वर्यवान हैं वहीं बुध जिस स्थान पर बैठा है उसकी वजह से ब्राह्मणों-संतों के प्रति शिवराज की श्रद्धा रहती है।

शनि के कारण ही शिवराजसिंह तीव्र बुद्धिवाले हैं एवं इसी वजह से मृदुभाषी भी हैं। इसका पूर्ण लाभ मिलता है। राहु जिस स्थान पर विराजमान हैं उसके प्रभाव के कारण जातक बलवान, धनवान और धैर्यवान होता है। प्रबल शत्रु भी परास्त होते हैं और चित्तवृत्ति भी स्थिर रहती है। ये सभी विशेषताएँ शिवराजसिंह चौहान में हैं। केतु जिस स्थिति पर विराजमान है उस वजह से शिवराज का धन अच्छे कार्यों में व्यय होता है।

WD
शिवराज का जन्म बुध की महादशा में हुआ जो 12 वर्ष 11 माह 9 दिन चली। वर्तमान में चंद्र महादशा 14 मई 2005 से प्रारंभ होकर 14 मई 2015 तक रहेगी। चंद्र महादशा की अंतरदशा राहु 14 अप्रैल 2008 को समाप्त हुई। उसी दिवस से गुरु की दशा प्रारंभ हुई। यही गुरुदशा शिवराज को पुन: मुख्यमंत्री पद दिलाएगी, परंतु अस्थायी रहेगी। इसकी अवधि के बाद शनि दशा 14 अगस्त 2011 तक रहेगी। बुध दशा 14 अगस्त 2012 तक चलेगी।

क्या करें शिवरा
शिवराजसिंह ने मंगलवार, शनिवार तथा शुक्रवार को विशेष चुनाव दौरे पर जाना चाहिए और प्रचार करना चाहिए। 9 और 8 के अंक शिवराज के लिए शुभ हैं। साथ ही नीला, भगवा रंग भी शुभ ही रहेगा। इसमें नीला रंग तो अत्यंत शुभ है। 19 दिसंबर तक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वरना बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी।

अपने स्वयं के निर्णय के साथ पार्टी को साथ में लेकर रहें। स्वयं का निर्णय ज्यादा हि‍तकर नहीं रहेगा। 12 दिसंबर से 3 फरवरी तक आपके द्वारा लिया गया निर्णय लाभप्रद रहेगा। आपकी योजना क्रियान्वित होगी। विरोध व संघर्ष के साथ वर्तमान समय व्यतीत होगा। लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। क्षमता से बढ़कर दूसरों को सहयोग न दें। मनमुटाव बढ़ेगा।

विशेष : मध्यप्रदेश की कुंडली में गुरु नीच तत्व राशि में है, जो शुभ नहीं है। इसलिए एक साल में राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की संभावना है। इति शुभम।