गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. दीपिका पादुकोण : यह साल शुभ है

दीपिका पादुकोण : यह साल शुभ है

Happy Birthday Deepika | दीपिका पादुकोण : यह साल शुभ है
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को तुला लग्न व तुला राशि में हुआ। दीपिका का फिल्मी सफर फिल्म ओम् शांति ओम् से शुरू हुआ।


FILE


दीपिका की सफलता का राज पंचमेश शनि का तृतीय दृष्टि से देखना कहा जा सकता है। लग्न का स्वामी शुक्र गुरु की राशि धनु में पराक्रम भाव में स्थित है। शुक्र, सूर्य व भाग्येश बुध के साथ है।

शुक्र के साथ सूर्य व भाग्येश बुध की युति कला जगत से प्रचुर आय दर्शाती है।

FILE


मंगल की उच्च दृष्टि चतुर्थ भाव पर है यही जनता के बीच प्रसिद्धि का कारण है। गुरु चतुर्थ भाव में नीच का है। गुरु पर शनि की दृष्टि से गुरु का नीच भंग हुआ। गुरु के शुभ परिणाम से ही दीपिका को खूबसूरती और गरिमा के साथ मनचाही सफलता मिली है।

दीपिका की पत्रिका मांगलिक भी है। लग्न में मंगल के साथ केतु व चन्द्र का होना दाम्पत्य जीवन के लिए कष्टप्रद होता है।

FILE


वर्तमान में उच्च शनि का गोचरीय भ्रमण लग्न से होने से दीपिका को नवंबर तक शानदार सफलता मिलेगी। इस दौरान कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

पत्रिका में कालसर्प योग है जो बाधक भी बनता है। दीपिका को कालसर्प योग की शांति कराना उचित रहेगा।

दीपिका के लिए सिल्वर, आसमानी रंग शुभ रहेंगे। हीरा व पन्ना पहनना शुभ फलदायी रहेगा।