श्री बाबा नीब करौरी महाराज फिल्म में शांति और विश्वास का संदेश, सुबोध भावे ने निभाया बाबा का पवित्र किरदार
आध्यात्मिक जीवन और साधना की मिसाल रहे नीब करौरी बाबा की जीवनी पर आधारित फिल्म श्री बाबा नीब करौरी महाराज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सुभोध भावे को एक साधारण सफेद कपड़े में बाबा के रूप में दिखाया गया है। यह कहानी न केवल बाबा के जीवन के अहम पहलुओं को दर्शाती है, बल्कि उनके उपदेशों और जीवन के सरल सिद्धांतों को भी सामने लाती है।
फिल्म की कहानी और बाबा का प्रभाव
फिल्म के निर्देशक शरद सिंह ठाकुर के अनुसार यह फिल्म नीब करौरी बाबा के जीवन की कहानी पर आधारित है, जो अपनी सरलता और दयालु हृदय के लिए प्रसिद्ध हैं। फिल्म उनके उपदेशों को सामने लाने का प्रयास करती है, जिसमें शांति, विश्वास और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है। यह फिल्म दर्शकों को यह दिखाएगी कि कैसे बाबा ने अनगिनत लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।
किरदार ही अभिनेता को चुनता है: सुबोध भावे
सुबोध भावे ने इस फिल्म में बाबा का किरदार निभाया है और उन्होंने हाल ही में इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई अभिनेता एक संत का किरदार चुनता है, यह किरदार ही अभिनेता को चुनता है। मेरी स्थिति में, मुझे सच में लगता है कि बाबा ने मुझे इस भूमिका के लिए चुना।
सुबोध के मुताबिक जो कुछ भी मैंने उनके बारे में समझा, वह शरद जी की मदद से हुआ, जिन्होंने कई सालों तक बाबा के जीवन का अध्ययन किया और उनके साथ रहने वाले लोगों से मिले। जब आपके निर्देशक के पास इस तरह की गहरी तैयारी हो, तो आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं होती, आप बस सुनते हैं, समझते हैं और किरदार को पूरी तरह से आत्मसात करते हैं।”
फिल्म का स्टार कास्ट
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सुबोध भावे नजर आएंगे, जबकि अभिनेता हितेन तेजवानी और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के 24 अप्रैल 2026 को रिलीज होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें