गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Hrithik Roshan, Pooja Hegde, Ashutosh Gowariker, Story Synopsis of Mohenjo Daro
Written By

मोहेंजो दारो की कहानी

मोहेंजो दारो की कहानी - Hrithik Roshan, Pooja Hegde, Ashutosh Gowariker, Story Synopsis of Mohenjo Daro
बैनर : आशुतोष गोवारीकर प्रोडक्शन्स, यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : सुनीता गोवारीकर, सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्देशक: आशुतोष गोवारीकर
संगीत : एआर रहमान
कलाकार : रितिक रोशन, पूजा हेगड़े, कबीर बेदी, अरुणोदय सिंह, शरद केलकर
रिलीज डेट : 12 अगस्त 2016 
मोहेंजो दारो की कहानी लगभग 2016 ईसा पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता के दौर में सेट है। आमरी से एक किसान सरमन (रितिक रोशन) सिंध के सबसे बड़े शहर मोहेंजो दारो में आता है। 
 

एक हादसे में वह चानी (पूजा हेगड़े) नामक खूबसूरत लड़की को बचाता है। चानी 'सिंधु मां' की सेवा में है। 'सिंधु मां' नदियों की देवी है जो कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक होने के साथ-साथ संस्कृति का केन्द्र है। 
 

राजनीतिज्ञ महम (कबीर बेदी) और उसका बेटा मूंजा (अरुणोदय सिंह) मोहेंजो दारो पर अपना अधिकार और शासन शुरू करने वाले हैं। चानी को जीतने के लिए सरमन को महन को हराना होगा और अपने शहर को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।