शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

‘रब ने बना दी जोड़ी’ का नया प्रोमो

‘रब ने बना दी जोड़ी’ का नया प्रोमो -
दर्शक बेसब्री से शाहरूख़ खान अभिनीत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का इंतजार कर रहे हैं, जो 12 दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही है।

भारत के साथ-साथ यूरोप के कई देशों, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड में भी इसका प्रदर्शन 12 तारीख को ही हो रहा है। दुनिया के तीस देशों में इसे प्रदर्शित किया जा रहा है, जो अपने आप में रेकॉर्ड है।

इस फिल्म को शायद इतनी जगह और इतने बड़े पैमाने पर इसीलिए प्रदर्शित किया जा रहा है क्योंकि शाहरुख की लोकप्रियता और चाहने वाले कई देशों में मौजूद हैं। लगातार फ्लॉप फिल्म की मार झेल रहा बॉलीवुड को इस फिल्म से बड़ी आशाएँ हैं।