बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

‘कमबख्त इश्क’ में महिलाओं का अपमान!

‘कमबख्त इश्क’ में महिलाओं का अपमान! -
PR
अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत ‘कमबख्त इश्क’ में अक्षय अँग्रेजी में संवाद कहते हैं ‘वूमैन आर गुड फॉर ओनली वन थिंग’ (महिलाएँ केवल एक चीज के लिए ही अच्छी होती हैं)।

यह संवाद प्रोमो में भी दिखाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि यह संवाद अक्षय और फिल्म के लिए परेशानी का कारण हो सकता है क्योंकि इस संवाद के जरिये महिलाओं का अपमान किया जा रहा है।

‘कमबख्त इश्क’ का प्रोमो

अक्षय कुमार भी इस मामले से अनभिज्ञ नहीं हैं। वे तर्क देते हैं कि वे एक कलाकार हैं और ये संवाद उनका नहीं बल्कि उस किरदार का है, जो वे उस फिल्म में अदा कर रहे हैं। वास्तविक जीवन में वे महिलाओं को सम्मान देते हैं।

ये तर्क देकर अक्षय अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकते। ठीक है कि यह बात किरदार कह रहा है, लेकिन इसकी भी एक सीमा होना चाहिए। लगता है कि ट्विंकल से सरेआम पेंट के बटन खुलवाने के बाद अक्षय को एक और विवाद का सामना करना पड़ सकता है।