बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

माधुरी दीक्षित ने किया ‘अमर अकबर एंथनी’ के गाने पर डांस

माधुरी दीक्षित ने किया ‘अमर अकबर एंथनी’ के गाने पर डांस -
‘झलक दिखला जा’ के आने वाले सीजन के प्रोमो के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के गाने पर डांस किया है।
PR
PR

डांस रिएलिटी शो ‘झलक...’ के नए सीजन की जज माधुरी ने शो के प्रोमो के लिए मशहूर गाने ‘अनहोनी को होनी कर दे’ पर शानदार डांस किया है। खबरों के अनुसार उनके साथ शो के अन्य जजों करण जौहर और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने भी अमिताभ बच्चन. ऋषि कपूर और विनोद खन्ना के इस गाने पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया।

माधुरी ने बताया कि यह गाना हमेशा से उनके लिए स्पेशल रहा है क्योंकि इसे उनके पति भी बेहद पसंद करते हैं। माधुरी ने कहा कि उनके पति केवल एक ही भारतीय अभिनेता को जानते थे और वो हैं अमिताभ बच्चन। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उनके पति इस गाने पर माधुरी के परफार्मेंस को एंजॉय करेंगे।