गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

बोनी की मौत की अफवाह, क्या बोलीं श्रीदेवी...

बोनी की मौत की अफवाह, क्या बोलीं श्रीदेवी... -
पिछले दिनों बोनी कपूर एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के दौरान उनकी कार के परखचे उड़ गए। सभी ने बोनी कपूर की कुशलता की कामना की और साथ ही उनके लिए ढेर सारी दुआएं भी मांगी।

बोनी कपूर के निधन की भी अफवाहों ने काफी जोर पकड़ा लेकिन बाद में इन अफवाहों को विराम लगा जब बोनी कपूर व उनके मैनेजर ने स्टेटमेंट के जरिये बोनी कपूर की कुशलता का मैसेज दिया।
TWITTER

अब खुद बोनी कपूर की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी ने टोकियो से सोशल मीडिया पर संदेश भेजा है कि बोनी कपूर जी सकुशल हैं और आप लोगों ने उनकी इतनी चिंता की इसके लिए धन्यवाद।

श्रीदेवी ने हाल ही में ट्विटर पर मैसेज करते हुए लिखा है उन सभी लोगों को जिन्होंने मेरे पति की सकुशलता के लिए दुआएं मांगी और उन्हें बता दूं कि मेरे पति अब बिल्कुल ठीक हैं और मेरे साथ टोकियो में हैं। आप सभी को उनकी इतनी चिंता करने के लिए धन्यवाद।

श्रीदेवी ने साथ ही अपने पति और अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है। तस्वीर के बाद उन्होंने लिखा मैं आशा करती हूं कि मेरा ये ट्वीट बोनी कपूर जी को लेकर चल रही अफवाहों को खत्म कर देगा।