गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

प्रियंका ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया!

प्रियंका ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया! -
WD

प्रियंका ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया यह आरोप प्रियंका चोपड़ा पर एक अनजान व्यक्ति ने उस समय लगाया जब वे दिल्ली में सात खून माफ के बारे में पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। पहले तो प्रियंका को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन उस आदमी ने ऊँची आवाज में कहा कि वे ‍पंजाबी नहीं हैं क्योंकि उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के लिए कुछ नहीं किया है। इसके बाद प्रियंका आपा खो बैठी और उस आदमी को उन्होंने चुप रहने के लिए कहा।

प्रियंका इस घटना से आहत हुई है। शायद वे इस बात पर आश्चर्य कर रही हों कि इस जमाने में भी लोग जाति के आधार पर इस तरह के प्रश्न करते हैं। यह पता नहीं चल पाया कि वह व्यक्ति कौन था और कैसे अंदर आ गया था। प्रियंका को गुस्से में देख वह फौरन वहाँ से निकल गया।